फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Panckalyank festival of worship

पंच कल्याणक महोत्सव में की पूजा-अर्चना

Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panckalyank festival of worship
रायबरेली में बुधवार को सिविल लाइंस स्थित जैन मंदिर में पूजा करते जैन समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर के दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को पंच कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान में समाज के लोगाें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


दिगंबर जैन मंदिर निर्माण के दो साल पूरे होने पर सुबह मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ। इसके बाद मंदिर के शिखर की चारों दिशाओं में विराजमान प्रतिमा भगवान महावीर स्वामी, मुनि सुब्रतनाथ, चंद्रप्रभु और पदम् प्रभु भगवान की शांतिधारा की जैन समाज के लोगों ने सामूहिक पूजा की।
विज्ञापन


शाम को महिलाओं ने भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन समाज अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा की वार्षिक उत्सव से श्रद्धालुओं में भक्ति की प्रेरणा उत्पन्न होती है। बच्चों में संस्कार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि 11 मई को ही मंदिर का निर्माण हुआ था। 12 मई को सुबह भगवान की शांतिधारा, देवाधिदेव अभिनंदन, भगवान का तप एवं मोक्ष कल्याणक और निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सीके जैन, अनिल जैन, आरके जैन, विजयंत जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed