फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

अमेठी में भी भाजपा का दबदबा : तिलोई ब्लॉक में भाजपा और बहादुरपुर में निर्दलीय का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
जायस/ तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई और बहादुरपुर ब्लॉक में शनिवार को मतदान के बाद मतगणना हुई। तिलोई में भाजपा और बहादुरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शनिवार को बहादुरपुर ब्लॉक में गहमागहमी के बीच मतदान के बाद मतगणना हुई। निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकली ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ पासी को नौ वोटों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रकली को 32 वोट मिले, जबकि सिद्धार्थ पासी को 23 वोट मिले। मतदान के दौरान सड़क पर भीड़ अधिक होने पर अमेठी एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलोई ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 77 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह को 58 मत प्राप्त हुए व प्रत्याशी पूजा सिंह को 18 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया।

तिलोई प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार अर्चना सिंह विजयी घोषित किया गया। अर्चना सिंह को एआरओ एसडीएम तिलोई योगेंद्र सिंह व विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed