फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Paddy will be planted in 1.61 lakh hectares

Raebareli News: 1.61 लाख हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई

Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be planted in 1.61 lakh hectares
रायबरेली। जिले में धान की रोपाई का रकबा कृषि विभाग ने तय कर दिया है। इस साल एक लाख 61 हजार 730 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की रोपाई की जाएगी। खरीफ सीजन की अन्य फसलों की भी बोआई होगी।
विज्ञापन


जिले में करीब पांच लाख 75 हजार किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग की ओर से हर साल रबी और खरीफ के सीजन में खेती का रकबा तय किया जाता है। इस बार मानसून जल्दी आने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों ने धान की रोपाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि किसानों ने सबसे पहले धान की बेड़न डालने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


10 हजार 782 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की नर्सरी डालने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष किसानों ने 5623 हेक्टेयर पर धान की बेड़न डाल चुके हैं। इसके अलावा ज्वार, बाजार, उड़द, अरहर आदि फसलों की बोआई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर होता सबसे ज्यादा उत्पादन
जिले में 18 ब्लॉक हैं, लेकिन इसमें बछरावां, महराजगंज, हरचंदपुर, लालगंज, ऊंचाहार, जगतपुर ब्लाॅक में सबसे ज्यादा धान की रोपाई होती है। यह ब्लॉक धान उत्पादन में सबसे अच्छे माने जाते हैं। वजह, यहां पर पानी की सुविधा ज्यादा है। नहरें निकली हैं। इन ब्लॉकों में 15 जून तक धान की रोपाई का कार्य पूरा कर लिया जाता है।


खरीफ की फसल पर एक नजर
फसल लक्ष्य
धान 161730
मक्का 815
ज्वार 1467
बाजरा 78
उड़द 4458
मूंग 342
अरहर 1647
मूंगफली 145
तिल 6424


धान की बेड़न डालने का सही समय : अखिलेश
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि बारिश हो चुकी है। यह मौसम धान की बेड़न डालने का उपयुक्त है। जल्द किसान धान की बेड़न डाल दें, ताकि धान की फसल की रोपाई समय से हो सके। अन्य फसलों की बोआई भी किसान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed