{"_id":"5d3360878ebc3e6cb8324cac","slug":"pac-constable-arrest-raibaraily-news-lko471884510","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामले में पीएसी का फरार आरक्षी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मामले में पीएसी का फरार आरक्षी गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 25वीं वाहिनी पीएसी के फरार चल रहे आरक्षी को शनिवार को दबोच लिया। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ जिले के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सहारा टेंट बिहार निवासी ईश्वरचंद्र श्रीवास्तव 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में आरक्षी पद पर तैनात था। आरक्षी ने वर्ष 2013 में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए लगभग 70 हजार रुपये का अलग-अलग अस्पतालों का फर्जी बिल बनाकर प्रस्तुत कर दिया था।
25वीं सेनानायक की जांच में मामला झूठा पाया गया था। एसपी ने बताया कि 25वीं वाहिनी पीएसी के सैन्य सूबेदार सहायक रामनरेश ने आरक्षी के खिलाफ मिल एरिया थाने में केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरक्षी को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
केस दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि मिल एरिया थानेदार राजकुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ से प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास से आरोपी आरक्षी को दबोच लिया।
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार
रायबरेली। ऊंचाहार पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल निवासी सत्यम उपाध्याय और चौहानन का पुरवा निवासी आनंद सिंह उर्फ तूफान सिंह को पकड़ा गया है। यह दोनों क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। इस पर कार्रवाई की गई।