फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Over 70 applications of school recognition aborted

बीईओ की मनमानी उजागर, मान्यता की 70 से अधिक पत्रावलियां निरस्त

Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Over 70 applications of school recognition aborted
रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी आखिरकार उजागर ही हो गई। स्कूलों की मान्यता के लिए जमा की गईं पत्रावलियों पर बीईओ की रिपोर्ट नहीं लग सकी और शासन से मानकों में संशोधन होने के बाद 70 से अधिक पत्रावलियां निरस्त हो गईं। मान्यता मिलने की प्रत्याशा में ही जिले भर में अमान्य स्कूल संचालित हैं। अब स्कूलों के संचालकों को मान्यता के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक व जूनियर स्तर के स्कूल के संचालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूलों के संचालकों को मान्यता लेनी होती है। आवेदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही स्कूलों को मान्यता मिलती है, लेकिन संचालकों से सेटिंग न होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारियों में तमाम पत्रावलियों में रिपोर्ट तक नहीं लगाई। मान्यता की कई पत्रावलियां तो कई वर्षों से लंबित हैं, लेकिन रिपोर्ट न लगने के कारण मान्यता नहीं मिल सकी। हालांकि स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से संचालित है।
विज्ञापन

शासन से मान्यता देने के संबंध में मानकों में किए गए संशोधन के बाद अब स्कूलों के संचालकों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। ऐसी स्थित में पूर्व में मान्यता के लिए किए गए 70 से अधिक आवेदन निरस्त हो गए हैं। स्कूलों के संचालकों को खंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी का ही खामियाजा भोगना पड़ रहा है। बीईओ की मनमानी के कारण ही जिले भर में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूल की मान्यता के लिए स्कूल के नाम भूमि होनी चाहिए या स्वयं की जमीन हो। किराए की भूमि पर संचालित स्कूलों को मान्यता नहीं मिलेगी। प्राथमिक स्कूल में बंधक राशि को बढ़ाकर एक लाख और जूनियर स्कूलों के लिए बंधक राशि डेढ़ लाख रुपये कर दी गई है। प्राथमिक स्तर पर 10 हजार और जूनियर स्तर पर 15 हजार रुपये का आवेदन लेना होगा।

इन मानकों को पूरा करने के बाद ही मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मान्यता देने के लिए किस स्तर से देरी की गई। इसकी पड़ताल कराई जाएगी। स्कूलों के संचालक नए मानकों का आवेदन जमा करें। बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन कतई न करें। देरी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed