{"_id":"5ee654c98ebc3e43053a3677","slug":"oung-man-dies-after-being-cut-from-a-goods-train-raibaraily-news-lko52598985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में बगाही गांव के पास बछरावां-रायबरेली रेलखंड पर एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना से युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त हो सकी।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव का रहने वाला संदीप कुमार (32) पुत्र सोहनलाल रविवार सुबह घर से बिना कुछ बताए बछरावां चला गया। बछरावां कस्बे के निकट बगाही गांव के पास बछरावां-रायबरेली रेलखंड पर सुबह लगभग 08.30 बजे वह लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से संदीप की मौत हो गई और उसका शव कटकर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन बछरावां पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब संदीप के घरवालों को उसकी मौत का पता चला तो कोहराम मच गया। मां चंद्रावती और पत्नी शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सोहनलाल भी आहत हैं। वह बताते हैं कि संदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी की है, लेकिन वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार वाले मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात जरूर कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में लिखापढ़ी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।