फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Orientation class in AIIMS, students shared experiences

एम्स में लगी उन्मुखीकरण क्लास, स्टूडेंट्स ने शेयर किए अनुभव

Sat, 31 Aug 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Orientation class in AIIMS, students shared experiences
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एकेडमिक पिनअप सेरेमनी के बाद पहले दिन शुक्रवार को पहली उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) क्लास लगी। एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे से पहचान बनाने के साथ ही एक-दूसरे के लक्ष्यों के बारे में विचार-विमर्श किया। अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने एमबीबीएस की पढ़ाई के संबंध में जरूरी जानकारियां दीं। चिकित्सा शिक्षा के बारे में बताने के साथ ही अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया। एम्स में बृहस्पतिवार को एमबीबीएस की पढ़ाई का शुभारंभ किया गया। शुरू के 15 दिनों तक उन्मुखीकरण कक्षाएं संचालित कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें स्टूडेंट्स को सभी बेसिक जानकारियां उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन

साथ ही अलग-अलग प्रांतों से आए स्टूडेंट्स को आपस में पहचान बनाने का मौका भी मिलेगा। 15 दिन बाद एमबीबीएस के चारों विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। उन्मुखीकरण क्लास के पहले दिन शुक्रवार को एमबीबीएस स्टूडेंट्स में पढ़ाई को लेकर जोश देखने को मिला। एक-दूसरे से अपने अनुभवों को साझा कर पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल वार्डनों, एकेडमिक व रिसर्च इंचार्ज ने भी स्टूडेंट्स को बेसिक जानकारियां दी। चिकित्सा शिक्षा के बारे में उन्हें बताया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलताओं की जानकारी दी गई। स्टूडेंट्स ने सवालों के जवाब भी लिए। स्टूडेंट्स तनीषा, अनुष्का ठाकुर, राहुल गुप्ता, अक्षय श्रीवास्तव, आरती यादव, अमान खान आदि का कहना है कि पहला दिन बहुत अच्छा लगा।
काफी कुछ सीखने और एक-दूसरे से जान-पहचान करने का मौका मिला। एमबीबीएस स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हॉस्टल के वार्डन नियुक्त किए गए हैं। गर्ल्स वार्डन की जिम्मेदारी नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या सोनी को दी गई है। जबकि मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. राहुल को बॉयज हॉस्टल की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. अंशु खत्री को एकेडमिक और डॉ. संजय को रिसर्च इंचार्ज बनाया गया है। ये दोनों इंचार्ज एम्स के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में काम करेंगे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि गर्ल्स व बॉयज हॉस्टलों के लिए अलग-अलग वार्डन और एकेडमिक व रिसर्च इंचार्ज नियुक्त कर दिया गया है। शुक्रवार को पहले दिन उन्मुखीकरण कक्षाएं संचालित की गईं। स्टूडेंट्स को फंडामेंटल जानकारियां दी गई। साथ ही एक दूसरे से पहचान बनाने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed