फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   open case

शायर मुनव्वर राना के बेटे ने ही रची खुद पर हमले की साजिश, शूटर समेत चार गिरफ्तार, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
open case
रायबरेली। शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने अपने ऊपर सोची-समझी साजिश के तहत हमला करवाया था। उसने अपने चाचा को फर्जी मुकदमे फंसाने के लिए घटना करवाई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद शूटर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी तबरेज की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी जुटी है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने बीती 28 जून को कोतवाली में तहरीर देकर लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले का मुकदमा अपने चाचाओं के खिलाफ दर्ज कराया था। शहर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, किला बाजार चौकी इंचार्ज प्रवीण गौतम को मामले का खुलासा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही तबरेज ने पैतृक जमीन से 18 बिस्वा जमीन बेची थी। जानकारी होने पर चाचा ने आपत्ति जताई थी। इसी के बाद तबरेज ने साथी हलीम और सुल्तान के साथ मिलकर एक होटल में बैठकर अपने ऊपर फायरिंग की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी तबरेज त्रिपुला के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर दी। पहले से तय योजना के तहत तबरेज के साथी हलीम और सुल्तान के इशारे पर शूटर सत्येंद्र और शुभम ने तबरेज के वाहन पर फायरिंग की।
हमला जिधर तबरेज बैठा था उधर ना करके दूसरी तरफ किया गया। यह पूरा वाकया पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एसपी ने बताया कि साजिशकर्ता नयापुरवा निराला नगर निवासी हलीम और सुल्तान अली को पकड़ा गया तो तो साजिश सामने आ गई।
शूटर व भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हंसा मजरे बेलाभेला निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी व उत्तर पारा निवासी शुभम सरकार को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के कब्जे से एक-एक पिस्टल और दो बाइकें बरामद की गई हैं। मुख्य आरोपी तबरेज की तलाश के लिएं पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
तिलोई से चुनाव लड़ना चाहता था तबरेज
खुद पर हमले की साजिश रचने वाला तबरेज राना आगामी विधानसभा चुनाव तिलोई सीट से लड़ना चाहता था। सुर्खियां बटोरने और परिवार के लोगों को फंसाकर शांत कराने के मकसद से उसे यह करतूत सूझी। पुलिस का कहना है कि चाचा को फंसा कर शांत करने व उनके हिस्से की रकम हड़पने की तबरेज की मंशा पूरी नहीं हो सकी है।
शातिराना दिमाग ने दिया धोखा
तबरेज राना ने साजिश तो रची लेकिन शातिराना दिमाग न लगाने के कारण फंस गया। पुलिस की जांच के दौरान वह अपनी ही बातों में ही फंसता चला गया। सीसीटीवी फुटेज ने उसकी करतूत उजागर कर दी। घटना के दिन गाड़ी में कई लोगों के बैठे होने की जानकारी तबरेज ने दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अकेेला ही नजर आया। गोली भी जिस तरफ वह बैठा था, ठीक उसके विपरीत स्थान पर कार में मारी गई। जिससे तबरेज का कारनामा सबके सामने आ गया।

आरोपी हलीम को होर्डिंग्स के ठेके का दिया लालच
पकड़े गए अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। तबरेज का साथी हलीम होर्डिंग्स लगाने का काम करता था। तबरेज ने हलीम को तिलोई से चुनाव लड़ने के दौरान होडिंग का ठेका देने का लालच दिया था। शुभम और सत्येंद्र के खिलाफ भी पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed