फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One thousand objections came on the voter list of municipal elections

नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची पर आई एक हजार आपत्तियां

Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
One thousand objections came on the voter list of municipal elections
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के लिए जारी की गई अनंतिम मतदाता सूची को लेकर दावे आपत्तियां देने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। मतदाता सूची को लेकर एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में करीब एक हजार शिकायतें आई हैं। इसमें किसी ने मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, संशोधन कराने तो किसी ने मतदाता सूची में फर्जी नाम शामिल कर दिए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आपत्तियों का निस्तारण करके 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। जिले की नगर पालिका रायबरेली और नगर पंचायतों लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, परशदेपुर, नसीराबाद, बछरावां, महराजगंज, शिवगढ़ में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार शुक्ला का कहना है कि मतदाता सूची को लेकर आई आपत्तियों को जल्द दूर कराकर 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में न रहने वालों के शामिल किए गए नाम
इंदिरा नगर मोहल्ले की सभासद पूनम तिवारी ने नगर पालिका कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि मतदाता सूची में बहुत बड़ी गड़बड़ की गई है। हर वार्ड में ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं, जो शहरी क्षेत्र के रहने वाले नहीं हैं। ऐसा करके नगर निकाय के चुनाव में गड़बड़ी करने की साजिश रची गई है। मतदाता सूची से गलत नाम हटाकर मतदाता सूची नए सिरे से जारी की जाए। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम के अलावा निकाय चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्दों के नाम काटे जाएं
परशदेपुर। नसीराबाद निवासी मो.ताहिर ने नगर पंचायत कार्यालय नसीराबाद में शिकायत की है कि नसीराबाद कस्बा निवासी रीता पत्नी गुरु प्रसाद, करुणाशंकर पुत्र हरि प्रसाद के अलावा मीरा देवी, सरजू देवी, रामसुमेर, सूरजदेई, त्रियुगी नारायण समेत 100 लोगों की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इन सभी का नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इन सभी के नाम मतदाता सूची से काटें जाएं। वार्ड नंबर 14 निवासी कौशल किशोर की शादी अभी नहीं हुई है, लेकिन उनकी पत्नी शिवानी का नाम पहले ही मतदाता सूची में दर्ज करा दिया गया है। शिवानी का नाम सूची से काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed