{"_id":"616dbf4beaa300011d133ef4","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accident-raibaraily-news-lko600615480","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुशल गांव के पास सड़क पार कर रहे सांड़ से बेकाबू बाइक सवार टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे लेकिन हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे पासिन मजरे मतरौली गांव निवासी रमेश कुमार शटरिंग सोमवार को अपने गांव के ही साथी अतुल व कुलदीप के साथ पट्टी रहस कैथवल गांव रिश्तेदार के घर दावत में गया था। वहां से घर लौटते समय खरौली सूची मार्ग पर सांड़ से बाइक टकरा गई जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।
टक्कर तेज होने की वजह से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सड़क दुघर्टना में युवक की मौत हुई है।