फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   one died in road accident

कोहरे में बेकाबू ट्रक ने पिता पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत, पिता घायल

Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में तिलोई-इन्हौना राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने कोहरे के चलते बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। ट्रक पुत्र को रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्र महेशपुर से वापस लौट रहे थे। मृतक पॉलीटेक्निक का छात्र था। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मत्तेपुर गांव निवासी वीरेंद्र पाठक (45) व प्रशांत पाठक (23) शनिवार सुबह घरेलू कार्य से शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मजरे कैथागांव रिश्तेदारी गए था, जहां से वापस घर जाते समय इन्हौना-तिलोई मार्ग पर राजाफत्तेपुर गंदा नाला की समीप तिलोई की ओर से मौरंग लादकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

ट्रक का पहिया छात्र प्रशांत पाठक के सिर के ऊपर से निकल गया। हेलमेट व सिर के चीथड़े उड़ गए। प्रशांत संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर में थर्ड ईयर का छात्र था। पिता सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। छात्र की मौत से मां गायत्री देवी, पिता बीरेंद्र पाठक समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed