{"_id":"682b83e33a848ead4509f28c","slug":"one-dead-five-injured-in-road-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1032-133428-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में रविवार रात रिश्तेदारी से लौटते समय बाइक सवार युवक खड़े ट्रक से भिड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय कॉलोनी निवासी रवि (36) बाइक से रिश्तेदारी लालगंज गए थे। रात करीब 12.30 बजे वह घर लौट रहे थे। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बदई के निकट खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस रवि को अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सोमवार दोपहर बड़ापुरवा मजरे रोहनियां गांव निवासी अभिषेक बाइक से अपने गांव के ही साथी रत्नेश के साथ उमरन बाजार दवा लेने गए थे। वहां से लौटते समय मसौदाबाद गांव के मोड़ पर सलोन की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहने थे, इससे दोनों के सिर में ज्यादा चोट आई। दोनों को रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनवर खान ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, हलोर क्षेत्र में रविवार रात लगभग 11:30 बजे कोटवा मोहम्मदाबाद गांव के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम आशीषपुर थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी निवासी दीपक (21) व सुनील (22) व ग्राम कोटवा मदनिया थाना महराजगंज निवासी अजय कुमार (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)