{"_id":"6aad8b2f00a87e228c0e5aa4","slug":"emphasis-on-providing-better-education-to-children-raebareli-news-c-101-1-rai1002-167761-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर
Sat, 19 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। विकास खंड छतोह के पूरे भारत मजरे हाजीपुर गांव में पासी किंग आर्मी संस्था की ओर से महिला मोर्चा एकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राज पासी ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। किसी भी समाज की तरक्की के लिए बच्चों व महिलाओं का शिक्षित होना सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस लिए अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। शिक्षित होने पर ही समाज जागरूक बनेगा और लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आगे बढ़ सकेंगे।
आयोजक पुष्पा पासी ने महिलाओं से आपसी एकता बनाए रखने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं ने भी एकजुट होकर समाज के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया। (संवाद)