फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On the orders of the court, a fraud report was filed against six people

Raebareli News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a fraud report was filed against six people
हलोर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेची गई जमीन के मामले में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिवगढ़ के पूरे पंडित मजरे ओसाह गांव के अर्जुन पुत्र माता प्रसाद ने एक जुलाई 2025 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता माता प्रसाद की मृत्यु 10 जून 2017 को हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद उसके विधिक वारिस बताकर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी सतीश कुमार ने फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया। तहसीलदार न्यायालय में दो जुलाई 2025 को मूल खाताधारक के नाम को खतौनी में भी दर्ज करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपी सतीश कुमार ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके पिता की जमीन को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नवलगंज मजरे पर खुर्द गांव निवासी रामरानी पत्नी रामकुमार, राकेश कुमार पुत्र जगन्नाथ व ओसाह गांव निवासी नंदकिशोर पुत्र श्रीपाल को 22 जुलाई 2025 को बेच दी। मामले में महाराजगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर नौ दिसंबर 2025 को पुलिस ने सतीश कुमार, रामरानी, राकेश कुमार, नंदकिशोर, राकेश कुमार व रामसागर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed