फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Officers were absent from the resolution day, complainants returned disappointed.

Raebareli News: समाधान दिवस से अफसर रहे नदारद, फरियादी मायूस लौटे

Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Officers were absent from the resolution day, complainants returned disappointed.
बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां। - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
बछरावां। शासन की मंशा है कि तहसील, थाना, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए, लेकिन अधिकारी जन समस्याओं को लेकर संजीदा नहीं हैं। यही कारण है कि समाधान दिवस में फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बछरावां कोतवाली में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन न एसडीएम पहुंचे और न अन्य कोई अधिकारी। इससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीया चक के अशोक, विशुनपुर के गंगा, दैजुआ खेड़ा के रामभारत व इचौली के संजय ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो बिना प्रार्थनापत्र दिए लौटना पड़ा। करीब 12:30 बजे प्रभारी निरीक्षक आए तो सात लोगों ने उनको अपनी पीड़ा बताई। इन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण को समय पर पूरा कराने के लिए वह क्षेत्र में गए थे। इसी वजह से समाधान दिवस में नहीं जा पाए। एसआईआर को समय से पूरा कराना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ता काटकर खेत में मिलाया
लालगंज। कोतवाली परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सातनपुर के श्रीकृष्ण ने गांव के दो लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला लिया। पूरे गुलाब मजरे सेमरपहा के होरीलाल ने बताया कि उनके पिता को 10 बिस्वा जमीन आवंटित हुई है, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि 10 शिकायतें आई हैं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया है। (संवाद)

साहब... बंद कर दिया घर का रास्ता
गदागंज। थाना परिसर में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी व राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। इनमें दाे पीड़ितों को न्याय दिलाया गया। भगवंतपुर चंदनिहा निवासी राम सजीवन ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि विपक्षियों ने उनके घर आने-जाने के मुख्य रास्ते को बंद कर दिया है। दूसरी शिकायत मवई मजरे गौरा हरदो गांव निवासिनी फूलमती ने की। उन्होंने कहा कि घर के छज्जे के नीचे गांव के ही कुछ दबंगों ने दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed