{"_id":"61f2e6ddc5c7875992125308","slug":"officers-wake-up-after-10-deaths-raid-on-liquor-shops-raibaraily-news-lko615239963","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मौतों के बाद जागे अफसर, शराब की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मौतों के बाद जागे अफसर, शराब की दुकानों पर छापा
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज में हुए शराब कांड में 10 लोगों की मौत के बाद अफसरों की नींद खुली। गुरुवार को पूरे दिन शराब की दुकानों पर छापामारी चली। इस दौरान बिंडीज ब्रांड की देशी शराब को सील करते हुुए बिक्री पर रोक लगा दी गई। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने क्षेत्र की सरकारी दुकानों को चेक किया। बिंडीज ब्रांड की देशी शराब की बिक्री पर रोक लगा दी।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने आबकारी विभाग की टीम के साथ जोहवानटकी, कनहा, सुरजूपुर सरायं दिलावर, घुरवारा में देशी शराब की दुकानों में छापामारी की गई, जहां पर विंडीज ब्रांड की देशी शराब को सील कर दिया। सेल्समैन से विंडीज ब्रांड की देशी शराब ना बेचने की सख्त हिदायत दी। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नायब तहसीलदार सत्याराज, आबकारी निरीक्षक राजेश गौतम व कोतवाल शिवशंकर सिंह की टीम ने बस स्टैंड, पट्टी रहस कैथवल, जमुनापुर चौराहा, मतरौली में शराब की दुकानों को चेक किया। विंडीज ब्रांड की शराब को सील करा दिया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि शराब दुकानों की जांच कराई गई है। कुछ दुकानों पर मिली विंडीज ब्रांड की शराब को सील कराकर दुकान बंद करा दिया गया।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कलुआखेड़ा निवासी मैकू के घर से 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। महरानीगंज कस्बे के पास से कछियारा मजरे सेमरी की रहने वाली गीता और गुड्डी के कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। सरकारी दुकानों को भी चेक किया गया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक नायब तहसीलदार गौरव, कोतवाल संजय त्यागी के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने देशी शराब की दुकानों को चेक किया। कही भी विंडीज ब्रांड की देशी शराब नहीं पाई गई।