फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nutrition and education are essential for holistic development.

Raebareli News: सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और शिक्षा जरूरी

Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nutrition and education are essential for holistic development.
रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान का बृहस्पतिवार से शुभारंभ हो गया। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने शहर के गोराबाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर 35 बच्चों को फल एवं खिलौने वितरित किए गए। डीएम ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, खान-पान व केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और शिक्षा दोनों महत्वपूर्ण हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध कलांकुर चहक पुस्तिका व पिक्चर बुक आदि के उपयोग के संबंध में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना देवी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed