फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC's third unit shut down due to technical fault

Raebareli News: तकनीकी खराबी आने से एनटीपीसी की तीसरी यूनिट बंद

Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
NTPC's third unit shut down due to technical fault
एनटीपीसी ऊंचाहार का भवन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में उत्पादन घटाने के बावजूद यूनिटों में खराबी आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को उत्पादन घटाया गया, लेकिन रात में तीसरी यूनिट में खराबी आने से उसे बंद कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि यूनिट के फैन में खराबी आई है। यूनिट के बंद होने की सूचना के बाद इंजीनियरों की टीम मरम्मत में जुट गई है।
विज्ञापन


परियोजना में छह यूनिटों में 1,550 मेगावाट बिजली बनाई जाती है। जिसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट बिजली बनाती हैं जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। सोमवार को चौथी यूनिट में खराबी आई थी। जिसे अधिकारियों ने जुगाड़ के सहारे चालू कर दिया था। उसके अगले दिन यूनिट के टरबाइन में आग लग गई। जैसे-तैसे कमी काे दूर कर यूनिट को फिर शुरू किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 123 मेगावाट बिजली बना रही परियोजना की तीसरी यूनिट में खराबी आने से उत्पादन बंद हो गया है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि यूनिट को यांत्रिक अनुरक्षण के लिए बंद किया गया है। जिसे 24 घंटे बाद चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन राज्यों की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा असर
एनटीपीसी विद्युत परियोजना से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के कारण मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में इकाइयों में आ रही खराबी का असर इन राज्यों में पड़ना तय माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई व जून में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed