फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC incidents, workers' anger provoked, jammed on road

एनटीपीसी हादसा, मजदूरों का गुस्सा भड़का, रोड पर लगाया जाम

Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी बॉलयर ब्लास्ट की घटना के दूसरे दिन के मजदूरों का आक्रोश भड़क उठा। एनटीपीसी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उंचाहार-सलोन मार्ग पर जाम लगा दिया। परियोजना में हादसे की जानकारी लेने पहुंचे डिप्टी सीएम समेत अन्य नेताओं के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने जनप्रतिनिधियों पर समस्या दूर न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बुधवार को हुए हादसे से एनटीपीसी में काम करने वाले मजदूरों का गुस्सा गुरुवार को सुबह भड़क उठा। परियोजना के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी गेट पर सड़क जाम कर दिया। एनटीपीसी प्लांट में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को को भी अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


परियोजना का जायजा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को मजदूरों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उनका काफिला गेट के पास पहुंचा तो मजदूरों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परियोजना के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों ने जबरन घुसने का प्रयास किया तो उनका घेराव कर लिया और सड़क जाम करने के साथ और एनटीपीसी के आपातकालीन गेट पर घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों के आक्त्रसेश को देखते हुए डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिव हरि मीणा भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इन लोगों ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया तो वे और भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस हादसे में बहुत लोग मारे गए, जबकि सैकड़ों घायल हुए। इसके बावजूद प्रशासन और एनटीपीसी के अधिकारी मामले को दबा रहे हैं।


इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए अन्यथा क्षेत्र के लोग बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का भी मजदूरों ने घेराव कर लिया। आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना उनकी समस्याओं को सुने दूसरे गेट से भाग गए। अफसरों के समझाने पर माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed