{"_id":"6188143632f13474b212540d","slug":"now-the-narrow-streets-of-the-city-can-also-be-cleaned-raibaraily-news-lko60339670","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर की सकरी गलियों की भी हो सकेगी साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर की सकरी गलियों की भी हो सकेगी साफ-सफाई
विज्ञापन
रायबरेली। अब शहर की सकरी गलियों की भी साफ-सफाई हो सकेगी। इसके लिए नगर पालिका ने छोटी जेसीबी की खरीद की है। यह छोटी जेसीबी सकरी गलियों में आसानी से जा सकेगी। छोटी जेसीबी न होने के कारण सकरी गलियों से कूड़ा उठान का काम नहीं हो पाता था।
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका ने करीब 22 लाख से छोटी जेसीबी खरीदी है। सके अलावा नाला सफाई के लिए 24 लाख से एक पुकलैंड मशीन भी खरीदी है।
कूड़ा उठान के लिए एक बड़ी जेसीबी भी 37 लाख में खरीदी गई है। नगर पालिका के ईओ डॉ.आशीष सिंह का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बेहतर सफाई का कार्य कराया जा सके, इसके लिए सफाई उपकरण की खरीद जा रही है। इस बार छोटी जेसीबी खरीदी गई है, जिससे संकरी गलियों का कूड़ा उठान हो सकेगा।