{"_id":"99b5813667bef3980998edd966dea5df","slug":"now-get-the-grain-to-the-poor-at-affordable-rates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों को सस्ती दर में मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों को सस्ती दर में मिलेगा अनाज
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की कवायद पूरी हो गई। शासन से मिले निर्देश के बाद मार्च में एनएफएसए के तहत पात्र परिवारों को प्रति यूनिट के आधार पर सस्ते दर में अनाज वितरण किया जाएगा।
इसको लेकर आपूर्ति विभाग से सभी कोटेदारों के लिए नया रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जिले में कुल छह लाख 85 हजार 739 राशनकार्ड धारक हैं। शासन की नीति के तहत प्रत्येक परिवार को अनाज पहुंचाना है।
इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत पात्रों को यूनिट के अनुसार अनाज वितरण किया जाना है।
मार्च में वितरण के लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद अब पात्र परिवारों को काफी कम कीमत अनाज मिल सकेगा। इसके तरह गेहूं दो रुपये और चावल तीन रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसको लेकर जिला आपूर्ति विभाग की ओर से भी ब्लॉक वार आवंटन भी तय कर दिया गया है। सभी कोटेदारों को शासन की मंशानुरूप वितरण कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पात्र परिवारों के राशनकार्ड में खामियों को जनसेवा केंद्रों पर दूर कराया जा सकेगा। आपूर्ति विभाग की ओर से अभी केवल पात्र परिवारों के राशनकार्ड की फोटोकॉपी जारी की गई है। कार्ड धारक की ओर से पूरी सहमति के बाद ही नया राशनकार्ड जारी किया जाएगा।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह ने नए आवंटन के तहत चयनित पात्र परिवारों को प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज दिया जाएगा। इसके तहत एक यूनिट को साढ़े तीन किग्रा गेहूं और डेढ़ किग्रा चावल मिलेगा।
वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा चावल मिलेगा। केरोसिन और चीनी का वितरण पुराने रोस्टर के अनुसार बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारको को मिलेगा।