फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now doctors will be able at home

अब घर-घर पहुंचेंगे डॉक्टर, दवा के साथ हो सकेंगी जांचें

Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन

रायबरेली। सरकारी अस्पतालों से दूर बसे पांच ब्लॉकों के 60 गांवों के लोगों के इलाज के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय में मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेंट वाहन (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन



इस वैन में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स के अलावा अलावा पैथालॉजी, डिस्पेंसरी, ईसीजी आदि की सुविधा उपलब्ध है। गांवों में ओपीडी की सारी सुविधाएं लोगों को मौके पर ही मिल सकेगी। 
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अति पिछड़े गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए मेडिकल मोबाइल ट्रीटमेंट वैन जिले को दी गई है। सीएमओ व एसीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से वैन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार के साथ ही संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं बेसिक लैब टेस्ट की सुविधाएं भी गांव स्तर पर उपलब्ध होगी। परिवार नियोजन से संबंधित अंतरा व छाया टीके के साथ ही कॉपर-टी आदि का लाभ भी गांव स्तर पर लोगों को मिल सकेगा।


जिले के छतोह, ऊंचाहार, महराजगंज, अमावां और जगतपुर ब्लॉक के 12-12 गांवों को इसके लिए चुना गया है। इसमें असरफपुर, बहेरवा, मोखरा, बारा, हलोर, कुसुमी, सलेथू, ज्योना, मैदापुर, बारा, पचखरा आदि गांवों को शामिल किया गया है।



इन गांवों में एमएमयू टीम पहुंचकर रोगियों का इलाज करेगी। इस मौके पर डॉ. कृष्णा सोनकर, डॉ. एम. नारायण, डा. नागेंद्र प्रसाद, डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. एके चौधरी, अंजली सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed