फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now cancer will cure in district

अब जिले में होगा कैंसर का इलाज

Sat, 26 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 26 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Now cancer will cure in district
डॉ. राकेश कुमार यादव, सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले में ही कैंसर का इलाज संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चेदानी के कैंसर से महिलाओं को निजात दिलाने के लिए संपूर्णा क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के साथ ही फर्स्ट रेफरर यूनिट (एफआरयू) बछरावां और लालगंज में क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 10 लाख से अधिक का बजट भी मिल गया है। महिलाओं की जिले स्तर पर ही जांच होगी।
विज्ञापन


जांच में पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाएगा। एक माह में इन क्लीनिकों के शुरू होने की उम्मीद है। कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें महिलाओं में बच्चेदानी व ब्लड कैंसर के साथ ही पुरुषों में मुंह के कैंसर की संख्या अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले स्तर पर कैंसर के इलाज और जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। आशंका होने पर रोगियों को लखनऊ या अन्य बडे़ शहरों में भेजकर जांच के बाद इलाज कराना पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चेदानी के कैंसर की जानकारी समय से हो जाए तो इसका आसानी से इलाज हो सकता है।

बच्चेदानी के कैंसर रोगियों की संख्या में कई वर्षों में तेजी से इजाफा हुआ है। समय से जानकारी व जांच न हो पाने के कारण इसका इलाज नहीं हो पाता है। स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं में बच्चेदानी के कैंसर को रोकने और समय से इलाज शुरू कराने के लिए संपूर्णा क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

जिला महिला अस्पताल के साथ ही एफआरयू बछरावां व लालगंज में खुलने वाली इन क्लीनिकों में जांच व इलाज की सुविधा रोगियों को दी जाएगी। आशंका होने पर महिलाओं की जांच कराई जाएगी। इसके लिए उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा।

क्लीनिकों में पैथालॉजी के साथ ही अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होगी। तीनों अस्पतालों की एक-एक महिला डॉक्टरों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। क्लीनिकों के लिए 10 लाख से अधिक की धनराशि मिल गई है।

बच्चेदानी में कैंसर की आशंका होने पर कोई भी महिला जिला महिला अस्पताल या एफआरयू बछरावां व लालगंज में पहुंचकर इसकी जांच करा सकेगी। इसके लिए उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा। जांच में पुष्टि होने पर इलाज भी समय से शुरू हो जाएगा। इस सुविधा से जिले की हजारों महिलाओं और उनके परिवारीजनों को लाभ मिलेगा।


सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि शासन की मंशा पर जिला महिला अस्पताल के साथ ही एफआरयू बछरावां व लालगंज में संपूर्णा क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बजट भी मिल गया है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। एक महीने में क्लीनिकों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed