फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice will be given to 2.30 lakh voters

Raebareli News: 2.30 लाख वोटरों को दिया जाएगा नोटिस

Thu, 15 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice will be given to 2.30 lakh voters
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद आपत्तियां व दावे लेकर उनके निस्तारण का काम शुरू हुआ है। जिले में चिह्नित किए गए 2,32,508 वोटरों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी बीएलओ को 1510 बूथों पर 18 जनवरी को पहुंचकर लोगों को वोटरलिस्ट पढ़कर सुनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में एसआईआर का काम पूरा होने के बाद बीती छह जनवरी को फाइनल ड्राफ्ट जारी किया गया है। आगामी छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां जमा करने का मौका लोगों को दिया गया है। 2.32 लाख ऐसे वोटरों को चुना गया है, जिसके डॉटा में खामियां मिली है। संबंधितों को नोटिस देकर बीएलओ के माध्यम से उनका निस्तारण कराया जाएगा। यह काम भी आगामी छह फरवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में एसआईआर को लेकर दावे और आपत्तियां जमा करने का काम भी तेज हो चुका है।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि बीएलओ 18 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित रहकर आलेख्य प्रकाशन को पढ़कर सुनाएंगे। नाम बढ़ाने, अपमार्जन, संशोधन इत्यादि के लिए पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, फार्म-7 फार्म-8 व घोषणापत्र उपलब्ध करा दिए गए है। इसी दौरान फार्म भी भरवाए जाएंगे। डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य चेक करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed