फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice to six including village head in MNREGA scandal

मनरेगा में घपले में प्रधान समेत छह लोगों को नोटिस, होगी कार्रवाई

Fri, 19 Jun 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to six including village head in MNREGA scandal
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर में मनरेगा से अधूरे खड़ंजा निर्माण को पूर्ण दिखाकर 92 हजार रुपये के गबन के मामले की जांच में पुष्टि होने के बाद प्रधान समेत अन्य छह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद डीसी मनरेगा ने प्रधान के अलावा तत्कालीन एपीओ, टीए, सचिव, लेखाकार व कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। सभी को सात दिन के अंदर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर में वर्ष 2017-18 में राममनोहर के घर से छेदीलाल के घर तक मनरेगा से खड़ंजा निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया। शिकायत के बाद हुई जांच में पाया गया कि 1845 ईंटें कम लगाई गईं। 10 मस्टररोल में केवल प्रधान शांति के हस्ताक्षर हैं। ग्राम रोजगार सेवक, सचिव के हस्ताक्षर मस्टररोल पर नहीं मिले लेकिन भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईएस में ईंट के भुगतान का वाउचर फीड है। वाउचर संख्या 21 में 30 हजार ईंटों का 1,54,200 रुपये और वाउचर संख्या 53 में 25 हजार ईंटों का 1,28,500 रुपये का भुगतान किया गया है। दोनों बिलों से 55 हजार ईंटों का 2,82,700 रुपये का भुगतान किया गया है।
जांच में यह भी पाया गया कि कार्य में प्रयुक्त 37059 ईंटों का 1,90,483 रुपये का भुगतान किया जाना चाहिए था लेकिन 17941 ईंटों की धनराशि 92,217 रुपये का दुरुपयोग किया गया है।
जांच रिपोर्ट आते ही डीसी मनरेगा ने प्रधान शांति, तत्कालीन सचिव प्रमोद कुमार, तत्कालीन तकनीकी सहायक सुरेश बहादुर सिंह, तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राशिद उल मुज्तबा फारुकी, तत्कालीन सहायक लेखाकार गंगा प्रसाद और तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर मो. सलाउद्दीन को कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। जवाब न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उपायुक्त (मनरेगा) पवन कुमार सिंह ने बताया कि जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर में मनरेगा से खड़ंजा निर्माण की जांच में कम ईंटें लगाए जाने का मामला पकड़ में आया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधान समेत संबंधित छह लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed