फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   notice

Raebareli News: लखनऊ में 28 लाख के हुए गड़बड़झाले में ऊंचाहार के एडीओ को नोटिस

Thu, 29 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
notice
रायबरेली। लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरावां में तैनाती के दौरान 28 लाख रुपये के हुए गड़बड़झाले के मामले में ऊंचाहार के एडीओ (पंचायत) को नोटिस दी गई है। ऑडिट में मनमानी पकड़ में आने के बाद संबंधितों पर शिकंजा कस गया है। लखनऊ के डीपीआरओ ने एडीओ को सात दिन में आपत्तियों का निस्तारण कराकर जवाब न देने पर वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊंचाहार ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात सतनाम सिंह की तैनाती 2019-20 में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरावां में थी। ग्राम पंचायत की ओर से एक साल में कराए गए कार्यों की ऑडिट जिला लेखा परीक्षा अधिकारी समितियां एवं पंचायतें ने की थी।
विज्ञापन

ऑडिट में 28,03,646 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। संबंधितों को नोटिस देकर आपत्तियों के निस्तारण के आदेश पिछले महीने ही दिए गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लखनऊ के डीपीआरओ ने ऊंचाहार के एडीओ पंचायत सतनाम सिंह को नोटिस देकर सात दिन में 28 लाख के गड़बड़झाले के संबंध में जवाब देने के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में जवाब न देने पर वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी है। मामले में सरावां ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान को भी नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ लखनऊ का पत्र आया है। मलिहाबाद ब्लॉक के सरावां ग्राम पंचायत में ऑडिट में करीब 28 लाख की आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। ऊंचाहार के एडीओ उस समय लखनऊ की संबंधित ग्राम पंचायत में तैनात थे।
गिरीश चंद्र, डीपीआरओ, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed