{"_id":"63485cd02b285526941f0151","slug":"notice-raibaraily-news-lko6527330117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास में दो सचिवों समेत तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास में दो सचिवों समेत तीन को नोटिस
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास पूरा कराने में सचिव मनमानी कर रहे हैं। समीक्षा में लापरवाही मिलने के बाद डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने जगतपुर के दो सचिवों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ऊंचाहार के एक अन्य सचिव को भी नोटिस जारी की गई है। परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा की समीक्षा में जगतपुर ब्लॉक के कल्याणपुर सुरजई व कुसुमी में तीन और मखदूमपुर और नसीरनपुर में एक-एक आवास अधूरा मिला।
अब तक आवास पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन सचिवों का लापरवाही के कारण काम पूरा नहीं हो सका। परियोजना निदेशक ने विवेक जैन और पवन कुमार को नोटिस देकर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। पट्टी रहस कैथवल ऊंचाहार में शिकायत की जांच के लिए जानकारी उपलब्ध न कराने पर बीडीओ ने सचिव सीमा गौतम को नोटिस देकर जवाब मांगा है।