फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice

मनरेगा में मनमानी पर तीन खंड विकास अधिकारियों समेत छह को नोटिस

Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Notice
रायबरेली। वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा, लेकिन मनरेगा को लेकर ब्लॉकों के अधिकारी संजीदा नहीं हैं। सीडीओ प्रभाष कुमार ने मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की तो डलमऊ, सतांव और ऊंचाहार ब्लॉकों की प्रगति सबसे खराब मिली।
विज्ञापन

मामले में तीनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों समेत छह लोगों को चेतावनी पत्र जारी करके तीन का अल्टीमेटम दिया है। प्रगति शत प्रतिशत न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे लापरवाह अधिकारियों में हडक़ंप मच गया है।
विज्ञापन

सीडीओ प्रभाष कुमार ने बुधवार देर शाम मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजन में डलमऊ, ऊंचाहार और सतांव की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार में 91 प्रतिशत और डलमऊ में 92 प्रतिशत प्रगति मिली। इसके अलावा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान सहित अन्य कार्यों में भी इन ब्लॉकों की प्रगति सबसे खराब मिली। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बेहद खराब मिलने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई।
सीडीओ ने डलमऊ के खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, एपीओ अजय सिंह, सतांव के खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी, एपीओ शैलेश मेहता और ऊंचाहार के खंड विकास अधिकारी तेजराम वर्मा व एपीओ आकांक्षा शुक्ला को चेतावनी पत्र जारी किया है।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को तीन दिन में प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे मनमानी करने वाले ब्लॉकों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

सीडीओ ने मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की है। डलमऊ, सतांव और ऊंचाहार ब्लॉकों में एमआईएस सहित अन्य कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित बीडीओ व एपीओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। सभी तो वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले प्रगति शत प्रतिशत करने के आदेश दिए गए हैं।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (मनरेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed