फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Not appropriate for dealing with fire management, 40 nursing home operators notice

आग से निपटने के उचित प्रबंध नहीं, 40 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस

Sun, 23 Oct 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 23 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Not appropriate for dealing with fire management, 40 nursing home operators notice
नोटिस जारी - फोटो : demo
भुवनेश्वर के एक निजी नर्सिंग होम में आग से जलकर 23 लोगों की मौत की घटना पर हरकत में आए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जिले के 40 नर्सिंग होम मालिकों को नोटिस दिया है। आग से निपटने के उचित प्रबंध नहीं पर ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


अफसरों की मानें तो जल्द उचित प्रबंध नहीं किये गये तो संबंधित नर्सिंग होम मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शहर हो या फिर देहात क्षेत्र के निजी नर्सिंग होमों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इनके निर्माण में आग से निपटने के जरूरी इंतजाम नहीं किए गए हैं। हाल में ही भुवनेश्वर में एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आए दिशा-निर्देश के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत लाइफ केयर सेंटर डिग्री कॉलेज चौराहा, शर्मा नर्सिंग होम कैनाल रोड, आशीर्वाद नर्सिंग होम डिग्री कॉलेज चौराहा, निर्मल हॉस्पिटल कप्तान का पुरवा, अर्पणा नर्सिंग होम कानपुर रोड, संजीवनी नर्सिंग होम कैनाल रोड, गुरु प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल जिला अस्पताल चौराहा समेत 40 नर्सिंग होमों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में निजी अस्पतालों में आग से बचाव के प्रबंध न किए जाने का हवाला दिया गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि जिले में नर्सिंग होमों में आग से बचाव के प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।


भुवनेश्वर में हुए हादसे के बाद सभी नर्सिंग होम के मालिकों को नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया गया है। साथ ही आग से बचाव के प्रबंध करने की बात कही गई है। ऐसा न करने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed