फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No vote has no power to display banner

बिजली नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कहा कि लोकसभा चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार  किया गया, लेकिन पावर कार्पोरेशन के अधिकारी गांव आकर आपूर्ति शुरू  कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति चालू नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण परीदीन, राजकुमार, राममनोहर, गयादीन, रामप्यारी, राजकुमारी, सूरसता ने बताया कि  2002 में गांव में 11 हजार केवीए की लाइन बिछाई गई थी।

ट्रांसफार्मर भी लगाया गया, लेकिन दूसरे ही दिन आंधी-पानी आने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तब से आज तक लाइन ठीक नहीं कराई गई। 2005 में आधे गांव का विद्युतीकरण कराया गया। बाकी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


विनोद कुमार, मुकेश ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत की  गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोकसभा चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया गया। इस पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति कराने का भरोसा दिया था, लेकिन चुनाव होने के बाद कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत चुनाव के पहले गांव की बिजली ठीक नहीं कराई गई तो मतदान नहीं किया जाएगा। आश्चर्य इस बात का है कि जेई शंभूनाथ ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है। इससे विभागीय कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed