{"_id":"697b7f8dc9ca4be2c7061352","slug":"nirmal-hospital-team-reached-the-semi-finals-raebareli-news-c-101-1-slko1034-149984-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: निर्मल हाॅस्पिटल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: निर्मल हाॅस्पिटल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Thu, 29 Jan 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 29 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में दूरभाष नगर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पति
रायबरेली। यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के संयोजन में दूरभाष नगर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में निर्मल हॉस्पिटल ने लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट में 10वें दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच समर्पण हॉस्पिटल और निर्मल हास्पिटल के मध्य हुआ।
टॉस जीतकर समर्पण हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए, जिसमें अर्जित ने 18 रन की पारी खेली। शिवम ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी निर्मल हॉस्पिटल की टीम ने छह ओवर में ही सत्यम के 53 रन नाबाद की बदौलत जीत हासिल कर ली। सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में फिंटेक लायंस और सुविधा डायग्नोस्टिक की टीमें भिड़ीं। सुविधा डायग्नोस्टिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 101 रन बटोरे, जिसमें दिवेश ने 27 रन का योगदान दिया। हिमांशु ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में उतरी फिनटेक लायंस की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। सुमित ने नौ रन देकर दो विकेट लिए। अजीत कुमार को मैन आफ द मैच मिला।