फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nine trains did not arrive due to diversion and cancellation.

Raebareli News: रास्ता बदलने व निरस्त होने से नहीं आई नौ ट्रेनें

Tue, 14 Apr 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nine trains did not arrive due to diversion and cancellation.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। 
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कानपुर रूट की नौ ट्रेनें सोमवार को नहीं आईं। वजह यह कि छह को निरस्त किया गया, वहीं तीन ट्रेनों को दूसरे रास्तों से दौड़ाया गया। इसके अलावा अन्य रूटों की ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। नीलांचल समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कानपुर में गंगा पुल पर रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदले जा रहे हैं। यह काम 13 मई तक चलेगा। इसी वजह से कानपुर रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस रूट डायवर्जन के चलते दूसरे रास्ते से चलाई गई, जिससे ये तीनों ट्रेनें इस जिले से नहीं गुजरीं।
विज्ञापन

पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल एक घंटे, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर में चल रहे काम की वजह से ट्रेनें को संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोरोना काल में बंद ट्रेनों के चलने की उम्मीद नहीं
रायबरेली। कानपुर और रायबरेली के बीच पहले दो पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं, जिनमें से एक पैसेंजर ट्रेन बंद है। इसी तरह रायबरेली से मुंबई के लिए साकेत लिंक एक्सप्रेस चलाई जाती थी, जिसे भी बंद कर दिया गया है। मुंबई जाने के लिए सिर्फ एक ट्रेन प्रतापगढ़ से चलती है, जो हफ्ते में दो दिन इस जिले से होकर गुजरती है। साकेत लिंक एक्सप्रेस यहीं से चलती थी, जिससे यात्रियों को काफी राहत थी। हाल ही में जिले के निरीक्षण पर आए मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा से लालगंज और डलमऊ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों ने मुलाकात की थी। बंद पैसेंजर ट्रेन को चालू कराने की मांग की तो आश्वासन मिला था कि रेलवे बोर्ड तक उनकी आवाज पहुंचा दी जाएगी। हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed