फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nifft

Raebareli News: निफ्ट में 258 सीटों पर होंगे दाखिले, 31 तक आवेदन

Mon, 19 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
nifft
रायबरेली। इंटर पास कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए फैशन के क्षेत्र में भविष्य संवारने का बेहतरीन मौका है। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में दाखिला लेकर आप भी फैशन की दुनिया में नाम कमा सकते हैं। प्रवेश के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले संचालित निफ्ट केंद्र में छह पाठ्यक्रमों में 258 सीटें हैं।
विज्ञापन

पूरे देश में निफ्ट के 18 केंद्र हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के बाद दाखिला मिलता है। निफ्ट के रायबरेली केंद्र में बैचलर ऑफ डिजाइन के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए फैशन डिजाइन, फैशन एंड लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज, लेदर डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन के कोर्स संचालित हैं।
विज्ञापन

किसी भी विषय में दाखिले के लिए 12वीं पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। पीजी पाठ्यक्रम के लिए दो वर्षीय फैशन मैनेजमेंट स्टडीज में प्रवेश की अर्हता किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में शुरू हुए बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स ग्रुप से 12वीं पास विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। सभी पाठ्यक्रमों में 43 सीटें हैं। निफ्ट के रायबरेली केंद्र में चार डिजाइन कोर्स, एक फैशन टेक्नोलॉजी व एक पीजी फैशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed