{"_id":"60c4eb1c8ebc3e0f01228555","slug":"nifft-raibaraily-news-lko582167937","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्ट ने सखी की यूनिफॉर्म के लिए तैयार किए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निफ्ट ने सखी की यूनिफॉर्म के लिए तैयार किए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रदेश की करीब 58 हजार सखियां जल्द ही राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की ओर से तैयार साड़ी और सलवार सूट में नजर आएंगी। सखियों के लिए यूनिफॉर्म डिजाइन करने के साथ उसके सैंपल भी तैयार कर लिए हैं।
मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग डिजाइन के लिए भी शासन स्तर पर बात चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। यानी कि यूनिफॉर्म बनाने के साथ उसकी पैकिंग का जिम्मा भी निफ्ट को मिल सकेगा। यह इस जिले केे लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली को बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) सखी की ड्रेस डिजाइन का काम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) ग्रामीण विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया था, जो लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
जल्द ही बीसी-सखी निफ्ट में भारतीय परंपरा के अनुसार डिजाइन की गई यूनिफॉर्म (साड़ी एवं सलवार सूट) पहने हुए देखी जा सकेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग 58 हजार बीसी-सखी की नियुक्ति की गई है। ये सखियां अपने कामकाज के दौरान अलग नजर आएं, इसके लिए ड्रेस कोड तैयार किए गए हैं।
निफ्ट रायबरेली के निदेशक डॉ. भारत साह ने बताया कि सखी की ड्रेस डिजाइन बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट एवं यूपीएसआरएलएम के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गई है, जिसके आधार पर पांच डिजाइन शासन को भेजे गए थे, जिनका प्रेजेंटेशन दिसंबर 2020 में किया गया था।
इनमें से चुनी गई डिजाइन के आधार पर हथकरघा कारीगरों ने परिधान के सैंपल तैयार कर लिए हैं। इन परिधानों (यूनिफॉर्म) की मैन्युफैक्चरिंग एवं पैकेजिंग डिजाइन भी निफ्ट रायबरेली की कुशल देखरेख में वीवर प्रोड्यूसर ग्रुप से कराए जाने की बात शासन से चल रही है।