{"_id":"63e692f5f636a3326f0af869","slug":"new-factory-stablish-raibaraily-news-c-13-1-84200-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: जिले में अप्रैल से बनने लगेंगे सबमर्सिबल पंप और पीवीसी पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: जिले में अप्रैल से बनने लगेंगे सबमर्सिबल पंप और पीवीसी पाइप
Sat, 11 Feb 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सबमर्सिबल पंप और पीवीसी पाइप बनाने का काम अप्रैल से शुरू हो जाएगा। फिनेक्स प्लास्टो सलूशन लिमिटेड व एमएस बैसवारा लैब ने काम शुरू करा दिया है। पंप के निर्माण के लिए लालगंज में भवन बनकर तैयार हो गया है।
एमएस बैसवारा लैब के संचालक रोहिताश सिंह का कहना है कि भवन के साथ मशीनें भी आ चुकी है। दो माह में सबमर्सिबल पंप बनाने का काम शुरू करवा देंगे। फिनेक्स प्लास्टो सलूशन लिमिटेड के निदेशक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि किलौली के पास बाउंड्री सहित अन्य काम पूरा हो गया है। जमीन को व्यावसायिक में परिवर्तित करवा रहे हैं। इसी के बाद पीवीसी पाइप बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
डीएम लाइसेंस मिलते ही तीन माह से खड़ा हो जाएगा स्ट्रक्चर ओएनएस इंटरप्राइजेज के निदेशक आलोक मिश्रा ने चार करोड़ की लागत से सल्फर फर्टिलाइजर बनाने का काम शुरू कराएंगे। उनका कहना है कि इसके लिए प्लान तैयार है। लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। डीएम के स्तर से लाइसेंस मिलते ही तीन माह में स्ट्रक्चर तैयार करके फर्टिलाइजर का उत्पादन शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
जिले में पुराने उद्योग के विस्तार और नए उद्योगों से लोगों को रोजगार देने को लेकर शुक्रवार को निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। जीआईसी में हुए निवेश कुंभ में निवेशकों ने सबमर्शिबल, फर्टिलाइजर, टायर-ट्यूब, पाइप आदि का उत्पादन जिले में ही कराकर रोजगार के अवसर बढ़ाने का भरोसा दिया। कई पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी सहमति बनी। जिले में 16 सेक्टर में 3171.55 करोड़ से 172 उद्यम लगाने की कवायद चल रही है। जीआईसी में हुए कार्यक्रम में लोगोंं ने लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण सुना।
डीएम माला श्रीवास्तव ने जीआईसी में कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान ओएनएस इंटरप्राइजेज ने जिले में चार करोड़ रुपये की लागत से सल्फर फर्टिलाइजर बनाने का भरोसा दिया। दो करोड़ की लागत से रोहिताश सिंह ने सबमर्सिबल पंपों के निर्माण का काम जिले में ही जल्द शुरू कराने की बात कही। उद्यमी अभिषेक सोनी ने ट्यूब-टायर तो राकेश सिंह ने पीवीसी पाइप व अनिकेत शुक्ला ने मोबाइल चिप बनाने के लिए फैक्टरी लगाने की बात कही।
इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज, डेयरी, नट-बोल्ट, रियल स्टेट में भी बेहतर काम करके उद्यमियों ने जिले के लोगों को रोजगार देने की बात कही। जिले में रेस्पा फार्मा प्रा.लि., पेन्नार इंडस्ट्रीज, गुरु कृपा फर्नीचर, आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट, प्रज्ञांश एग्रो फूड्स, प्रोसेसिंग एवं कोल्ड स्टोरेज आदि के निवेशक भी निवेश करेंगे।
प्रदर्शनी में छोटे उद्यमियों ने उत्पादों का किया प्रदर्शन
निवेश कुंभ में छोटे उद्यमियों ने अपने उत्पाद के स्टाल लगाए। डीएम माला श्रीवास्तव, सीडीओ पूजा यादव, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह आदि ने स्टालों पर पहुंचकर उत्पादों की गुणवत्ता को देखा। यहां कई विभागों ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के निवेशक सुरेश गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदीप सिंह, महेंद्र अग्रवाल, अतुल गुप्ता, राशिद अली आदि ने भी प्रदर्शनी देखी।
पर्यटन, स्वास्थ्य सहित 16 सेक्टरों में काम करेंगे निवेशक
डीएम ने बताया कि 16 सेक्टर में 3171.55 करोड़ से 172 उद्यम लगाने का प्रस्ताव है। एमएसएमई से 86, वन विभाग से 35, हाउसिंग में 20, चिकित्सा शिक्षा में पांच, चिकित्सा स्वास्थ्य में चार, प्राविधिक शिक्षा में चार, बागवानी में चार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से तीन, पर्यटन में दो, डेयरी में दो, पशुपालन में दो, सूचना, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, बेसिक शिक्षा, आबकारी, रोल बैक मास सेक्टर से एक-एक प्रस्ताव प्राप्त हुए।
अपने उद्योगों का विस्तार कर बढ़ाएंगे रोजगार के अवसर
निवेश कुंभ में आए निवेशकों ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई। शहर की सब्जी मंडी में रियल एस्टेट में पांच करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव देने वाले नूर सज्जाद का कहना है कि लोगों को अच्छा आवास और रोजगार स्थापित करने का मौका देने का प्रयास करेंगे। लघु उद्योग भारती के निवेशक सुरेश गुप्ता ने बताया कि सलोन में नए कोल्ड स्टोर के साथ ही राइस मिल का विस्तार करना है। वेयर हाउस भी बनाया जाएगा।
इसके लिए 15 करोड़ निवेश करने का प्रस्ताव है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानपुर रोड पर उनकी फैक्टरी है। यहां नट-बोल्ट के साथ ही अन्य आइटम तैयार होते हैं। चार करोड़ से कारोबार का विस्तार कराएंगे। एसोसिएशन के सचिव राजेश कुशवाहा रेलवे के लिए फैब्रिकेशन के निर्माण का काम 10 करोड़ से कराएंगे। उनका कहना है कि उत्पादन पहले से चल रहा है। उद्योग का विस्तार कर यहां पर लोगों को अधिक रोजगार दिलाएंगे।