फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nephew killed his aunt in broad daylight for resisting robbery In Raebareli

Raebareli News: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट कर रहा था भतीजा, विरोध किया तो चाची को उतार दिया मौत के घाट

Fri, 16 Jan 2026 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

रायबरेली में दिनदहाड़े घर में घुसकर भतीजा लूटपाट कर रहा था। विरोध किया तो उसने चाची को मौत के घाट उतार दिया। शिक्षक पति को खबर मिली तो वह बदहवास हो गए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
nephew killed his aunt in broad daylight for resisting robbery In Raebareli
लोगों की भीड़, स्वप्निल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक ने घर में घुसकर शिक्षक की पत्नी की हत्या कर दी। महिला के घर में अकेले होने पर वह लूटपाट कर रहा था। विरोध करने उसने मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम बस्तेपुर की है। यहां के रहने वाले अभिनव तिवारी शिक्षक हैं। वह सलोन के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शुक्रवार को अभिनव स्कूल गए थे। उनकी बेटी अनुषा तिवारी कक्षा 09 में पढ़ती है। वह भी स्कूल गई थी। घर में पत्नी स्वप्निल तिवारी थीं। 

विज्ञापन

रसोई में चाय बनाने चली गईं

सुबह करीब 11:30 बजे गांव के रिश्ते से भतीजे वैभव तिवारी ने घर की डोर बेल बजाई। स्वप्निल ने दरवाजा खोला तो वैभव को देखकर उसे अंदर बुलाया। उसने चाय पीने की फरमाइश की। इस पर स्वप्निल रसोई में चाय बनाने चली गईं। इसी बीच, वैभव ने घर के कमरों में घुसकर जेवर और अन्य कीमती सामानों की खंगालने लगा। 

स्वप्निल चाय लेकर लौटीं तो उन्होंने वैभव को जेवर हाथ में लिए देखा तो विरोध किया। इस पर वैभव ने स्वप्निल के साथ मारपीट शुरू कर दी। लेकिन, वह हिम्मत नहीं हारी और विरोध करती रहीं। खुद को घिरता देख आरोपी ने गला दबाकर स्वप्निल की हत्या कर दी। इसके बाद घर से भागने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जैसे ही वैभव घर से बाहर निकला, लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने लोगों से हाथापाई भी की। लेकिन, मोहल्लेवालों ने उसे भागने नहीं दिया। 
 
विज्ञापन

nephew killed his aunt in broad daylight for resisting robbery In Raebareli
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिली तो सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार और कोतवाल शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्वप्निल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, खबर मिली तो अभिनव बदहवास हाल में घर पहुंचे। 

पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रिश्तेदारी का फायदा उठाया

अभिनव ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि लूटपाट करने के इरादे से घर में घुसकर वैभव ने उनकी पत्नी स्वप्निल की गला दबाकर हत्या की है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, वैभव के पिता संतोष तिवारी और शिक्षक अभिनव का पैतृक गांव करहिया, नवाबगंज, प्रतापगढ़ में है। 
 
विज्ञापन

रिश्तेदार और भतीजा लगता है आरोपी

इसी कारण से वैभव गांव के रिश्ते से अभिनव का रिश्तेदार और भतीजा लगता है। स्वप्निल भी उसे और उसके परिवार को जानती थीं। वर्तमान में उसका परिवार भी रामजीपुरम बस्तेपुर में ही रहता है। इस कारण उसकी मंशा का अंदाजा नहीं हो सका। उन्होंने उसे घर के अंदर आने दिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आरोपी वैभव तिवारी महिला को पूर्व से जानता था। दोनों के परिवार प्रतापगढ़ के एक गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी जब घर में चोरी कर रहा था, तो महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed