{"_id":"67dc673352636bdf090e9fa2","slug":"ndecent-behaviour-with-revenue-and-police-team-case-filed-against-18-raebareli-news-c-101-1-slko1033-129501-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राजस्व व पुलिस टीम से अभद्रता, 18 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राजस्व व पुलिस टीम से अभद्रता, 18 पर केस
Fri, 21 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित दुकान से बुधवार को अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम का विरोध करते हुए भीड़ ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टीम से हाथापाई भी की गई। मामले में नायब तहसीलदार के चालक की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान भी किया है। बृहस्पतिवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
नायब तहसीलदार के चालक मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे खाले निवासी अर्पित कुमार के मुताबिक 19 मार्च की दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईवे पर सिविल लाइंस प्रताप होटल के पास राजस्व और पुलिस टीम एसडीएम कोर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर दुकान से अवैध कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हंगामा किया। राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भदोखर थाना क्षेत्र के पासापुर निवासी विपिन कुमार और विकास यादव, सुशील कुमार पता अज्ञात और 10-15 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी विपिन का धारा-151 में चालान किया गया। आरोपी विपिन पर हत्या समेत चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दुकान व जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं आरोपी : ब्लॉक प्रमुख
जगतपुर के ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता दल बहादुर सिंह ने प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सिविल लाइंस प्रताप होटल के पास पार्वती गुप्ता से अपनी पत्नी देवमती के नाम जमीन खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन व इस पर बनी दुकान पर विपिन, विकास, सुशील आदि जबरन कब्जा करना चाहते हैं।ब्लॉक प्रमुख ने जिला प्रशासन से जमीन को पूरी तरह से सुरक्षित कराने की मांग की।