फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: पहचान बदल महिला को प्रेमजाल में फंसाया, किया दुष्कर्म

Mon, 06 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
NA
सलोन (रायबरेली)। एक युवक ने पहचान बदलकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब वह तमंचे के बल पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। इस बात की जानकारी शनिवार को हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल खालिद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार की रहनेे वाली एक महिला की शादी सलोन क्षेत्र में हुई है। महिला का पति दिल्ली में रहता है। वह गांव में सास के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक सलोन के बड़ा घोसी का पुरवा मजरे ख्वाजापुर गांव निवासी अब्दुल खालिद उसके घर दूध देने आता था। बातचीत में उसने अपना नाम मुन्ना यादव बताया। इस दौरान अपनी पहचान बदलकर अब्दुल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों बाद वह युवक उसे अपने घर ले गया, जहां उसे पता चला कि युवक का असली नाम अब्दुल खालिद है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक जब वह युवक की हकीकत जान गई तो उसने संबंध तोड़ लिया। अब युवक तमंचे के बल पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। साथ ही घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठन महिला को लेकर शनिवार देर रात कोतवाली पहुंचे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला का बयान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नेता संजय तिवारी ने बताया कि मुन्ना यादव बनकर मुस्लिम युवक अब्दुल खालिद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। सीओ अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed