{"_id":"63da7a6c41f83339202a58b8","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-71214-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सरेनी के एक और पंचायत सचिव पर 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सरेनी के एक और पंचायत सचिव पर 25 हजार जुर्माना
Wed, 01 Feb 2023 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत समय से सूचना न देने पर सरेनी में तैनात एक और ग्राम पंचायत अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके पहले नींबी गांव के दो पंचायत सचिवों पर पहले ही 25 हजार का जुर्माना लग चुका है। पंचायत सचिव को जुर्माने की धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर वेतन से कटौती के आदेश दिए गए हैं।
सरेनी ब्लॉक के विढूली गांव निवासी गणेश शंकर दीक्षित ने गांव में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में सूचना मांगी थी। समय से सूचना न देने पर आयोग का दरवाजा खटखटाया गया। इसके बाद भी सूचना नहीं दी गई। राज्य सूचना आयोग ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सरेनी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संजय साहू पर 25 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया है। जुर्माना जमा न करने पर वेतन से कटौती के आदेश दिए गए हैं।