फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC: Fifth unit shut down for 35 days for annual maintenance

एनटीपीसी : वार्षिक अनुरक्षण के लिए पांचवीं यूनिट 35 दिनों तक बंद

Wed, 26 Aug 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
NTPC: Fifth unit shut down for 35 days for annual maintenance
ऊंचाहार। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर पांच को सोमवार को वार्षिक अनुरक्षण के लिए 35 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। यूनिट के बंद रहने के दौरान उसकी मरम्मत के साथ खराब और पुराने पुर्जों को बदला जाएगा। यूनिट बंद होने से परियोजना के कुल बिजली उत्पादन में 210 मेगावाट की कमी आई है।
विज्ञापन


ऊंचाहार परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए कुल छह यूनिटें स्थापित हैं। इनमें पांच यूनिटों की क्षमता 210-210 मेगावाट, जबकि छठी यूनिट की क्षमता 500 मेगावाट है। इस तरह परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 1550 मेगावाट है। यहां उत्पादित बिजली की आपूर्ति जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों को की जाती है।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार परियोजना की यूनिटों का समय-समय पर वार्षिक अनुरक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को 210 मेगावाट क्षमता वाली पांचवीं यूनिट को बंद किया गया। यूनिट का तापमान सामान्य स्तर पर आने के बाद मंगलवार से अनुरक्षण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिट नंबर पांच के बंद होने के बाद फिलहाल परियोजना की पांच यूनिटों से कुल 1340 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार अनुरक्षण कार्य करीब 35 दिनों में पूरा कर यूनिट को दोबारा चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनिट के बंद रहने के बावजूद बिजली की मांग के अनुरूप आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed