{"_id":"6a8df3f66133db75d90e3013","slug":"196-victims-to-receive-aid-request-submitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-165998-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 196 पीड़ितों को मिलेगी मदद, डिमांड भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 196 पीड़ितों को मिलेगी मदद, डिमांड भेजी
Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िताओं और अन्य लाभार्थियों को सहायता राशि देने के लिए दो करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी है। यह राशि जिले के 196 लाभार्थियों को वितरित की जाएगी। उम्मीद है कि सितंबर में बजट मिलते ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि जिले में डेढ़ साल में 552 मामलों में सहायता राशि के लिए दर्ज कराए गए। इसमें 11 दुष्कर्म पीड़िताओं के साथ ही पिछले दो माह में 356 लाभार्थियों को 3.50 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है। अब शेष 196 लाभार्थियों के लिए दो करोड़ रुपये की मांग भेजी गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में शत प्रतिशत सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। यह पहल अनुसूचित जाति के कमजोर वर्ग के पीड़ितों को आर्थिक मदद करती है।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को यह आर्थिक मदद तीन किस्तों में की जाती है। एफआईआर दर्ज होने पर पहली किस्त और चार्जशीट कोर्ट में भेजने के बाद दूसरी किस्त दी जाती है। मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद तीसरी किस्त दी जाती है। पीड़ितों जल्द से जल्द आर्थिक सहायता के वितरण का प्रयास किया जा रहा है।