फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga's water level reaches the warning mark

Raebareli News: चेतावनी बिंदु पर पहुंचा गंगा का जलस्तर

Wed, 26 Aug 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reaches the warning mark
डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 
डलमऊ। बारिश के कारण गंगा नदी का पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी इलाके में रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आशंका है कि जिस तरह जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है, उससे पानी जल्द खतरे के निशान बिंदु 99.360 मीटर तक पहुंच जाएगा। नदी के तेज बहाव के कारण खेतों का कटान हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 98.360 मीटर दर्ज किया गया है। बारिश के कारण जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। ग्रामीण दिनेश यादव, साजन प्रसाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो पानी गांवों के अंदर आ जाएगा। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जीव जंतुओं का खतरा भी बढ़ा है।
विज्ञापन


एसडीएम डलमऊ प्रीती सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए इंतजाम किए गए हैं। लेखपालों को सक्रिय किया गया है। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा। सरेनी क्षेत्र में भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी में डुबकी लगाने से डर रहे श्रद्धालु
ऊंचाहार। गोकना गंगा घाट पर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। घाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। मंगलवार को लगभग दो फीट पानी बढ़ा है। लोग स्नान में डुबकी लगाने से डर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए नाली में रस्से से बैरिकेडिंग की गई है। गंगा की सहायक नदियों के रास्ते नदी में भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। इससे नदी उफान पर है। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बीते 24 घंटों में घाट पर लगभग दो फीट पानी बढ़ा है। लोगों को स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

डलमऊ के कटरी क्षेत्र में पहुंचा गंगा का पानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed