फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

युवती की गला दबाकर हत्या, शव को जंगल में फेंका

Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
murder
जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव जंगल में पड़ा मिला। युवती के गले में रस्सी बंधी थी और शरीर पर चोटों के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती को अगवा कर पहले जंगल लाया गया और फिर यहां बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई गांव के कोडरी जंगल में युवती (21) की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सलोन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

युवती ने गुलाबी कलर का सलवार और सफेद रंग का शूट पहन रखा था। युवती के शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती ने दोनों हाथों में लाल कलर का कड़ा पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो सुबह जब लोग नित्यक्रिया के लिए निकले, तब घटना की जानकारी हुई। युवती के गले में रस्सी बंधी थी। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसे मारा गया। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
प्रतापगढ़ पुलिस भी कर रही गुत्थी सुलझाने में मदद
जिस जंगल में युवती का शव मिला है, वह क्षेत्र रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर पड़ता है। एक तरफ रायबरेली की सलोन कोतवाली तो दूसरी तरफ प्रतापगढ़ जिले का संग्रामगढ़ थाना पड़ता है।
ऐेसे में संग्रामगढ़ पुलिस से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके क्षेत्र से कहीं कोई युवती के गुमशुदा होने की सूचना तो नहीं हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले की गुत्थी सुलझेगी।

धरई जंगल में एक युवती का शव मिला है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed