{"_id":"60f9a20f8ebc3e6d8c2f8a62","slug":"murder-raibaraily-news-lko5880117181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खेत में डालने से मना करने पर भाजपा नेता ने खोया आपा, युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खेत में डालने से मना करने पर भाजपा नेता ने खोया आपा, युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
मृतक धनंजय। (फाइल फोटो)
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। खेत में मिट्टी डालने से मना करने पर बुधवार को भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जगतपुर के बिछियावादी मजरे दौलतपुर गांव में मनरेगा के तहत नाली सफाई का काम कराया जा रहा था। सफाई कार्य ग्राम प्रधान राम बहादुर का प्रतिनिधि व भाजपा का नवाबगंज सेक्टर प्रभारी दीपू सिंह करा रहा था।
बुधवार को गांव निवासी धनंजय (28) पुत्र राघवेंद्र खेत गया था। उसने नाली की खोदाई से निकलने वाली मिट्टी को अपने खेत में डालने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते भाजपा नेता और अन्य लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर धनंजय को अधमरा कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
परिवारीजनों की मदद से घायल को जगतपुर सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
धनंजय की शादी नवंबर में हुई थी। पति की हत्या के बाद पत्नी बेबी देवी के आंसूू नहीं थम रहे हैं। जगतपुर कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रणविजय की तहरीर पर गांव निवासी भाजपा नेता दीपू सिंह के अलावा सत्यम सिंह, अजय, अनुज, अवधेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। युवक की मौत के बाद इन सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम किया गया है।
हाईवे जाम करने की सूचना पर तैनात हुई फोर्स
युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी है। सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सीओ अशोक सिंह के अलावा गदागंज थानेदार अमरनाथ यादव को बुला लिया गया। मृतक के चाचा रामशरन यादव से जगतपुर कोतवाल ने बात किया और मामले में नामजद किए गए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
भाजपा से दीपू की पत्नी ने लड़ा था चुनाव
हत्या में नामजद मुख्य आरोपी दीपू सिंह दबंग किस्म है। ग्रामीण बताते हैं कि वह मनमाने तरीके से गांव में काम कराता है। विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारू हो जाता है। महज खेत में मिट्टी डालने से मना करने पर युवक का साथियों संग मिलकर कत्ल कर दिया। उसकी पत्नी मांडवी सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जगतपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थी।
युवक की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द हमलावरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी