फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

आपसी रंजिश में अलाव ताप रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
murder
रायबरेली। शहर के अंदरुनकिला मोहल्ले में गुरुवार रात घर के पास अलाव ताप रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सिर पर लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी से दहशत फैल गई। जिला अस्पताल में सैकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए। जानकारी पर पुलिस अफसरों ने मामले की पड़ताल की। रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

अंदरुनकिला निवासी मो. मूसा (34) गुरुवार रात करीब 8.30 बजे घर से चंद कदम दूर नकवी मार्केट पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार करीब 10-12 लोग असलहों से लैस होकर पहुंचे। इससे पहले कि मूसा कुछ समझ पाता, हमलावरों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। एक गोली मूसा के सिर पर जा लगी, जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई मो. राफे का आरोप है कि उसका भाई ठेकेदार मुशीर के यहां नौकरी करता था। आरोपियों को यह बात खलती थी। वह आए दिन मारपीट करते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते थे। इसी वजह से उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

दिन में की थी मारपीट
बड़े भाई मो. राफे का आरोप है कि हाफिज फुजैल की शह पर घटना को अंजाम दिया गया है। हाफिज धमकी देते थे कि उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। दिन में आरोपियों ने उसके भाई फुरकान के साथ मारपीट की थी। रात में गोली मारकर उसके छोटे भाई मूसा की हत्या कर दी। आरोप है कि ये सब कॉलोनी में रहकर उत्पात मचाते हैं। विरोध करने पर रंजिश रखते हैं। इसी के चक्कर में घटना को अंजाम दिया। यह भी आरोप लगाया कि छह माह पहले उसे भी जान से मारने का प्रयास किया गया था। युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed