{"_id":"5ff48eff8ebc3e33403699db","slug":"murder-raibaraily-news-lko5582271132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से मारपीट कर रहा था शराबी दामाद, सास ने रोका तो उनसे भी भिड़ गया, धक्कामुक्की में दीवार पर सिर टकराया, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से मारपीट कर रहा था शराबी दामाद, सास ने रोका तो उनसे भी भिड़ गया, धक्कामुक्की में दीवार पर सिर टकराया, हुई मौत
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव में सोमवार रात बेटी से विवाद करने पर मां ने दामाद को मार डाला। वारदात से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि युवक नशे में था। मारपीट के दौरान जोरदार धक्का देने से युवक का सिर दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई।
सूचना पर सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानेदार राकेश सिंह गांव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने सास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सरैया निवासी अजय पासी (35) पुत्र रमेश की शादी बछरावां थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव निवासी श्रीमती के साथ हुई थी। शादी के बाद से अजय ससुराल में ही रह रहा था। बताते हैं कि रात में अजय और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
सास धन्नो पत्नी चंदू ने विरोध किया तो सास और दामाद के बीच मारपीट होने लगी। सास के धक्का देने पर दामाद का सिर दीवार से जा टकराया और उसकी मौत हो गई। अजय की पत्नी श्रीमती ने बताया कि उसका पति नशे और और जुएं का आदी था।
आए दिन वह घर में मारपीट करता रहता था। रात लगभग 9.00 बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और सभी से मारपीट करने लगा। जब वह मां धन्नो को मारने लगा तो इसी बीच मां ने भी उसे धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना पर बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सास को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की बहन पुष्पा की तहरीर पर केस दर्ज कर सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
पिता की हत्या से गमगीन बच्चे
पिता की मौत के बाद दो बेटे अभिषेक, आकाश व एक बेटी नैना के आंसू नहीं थम रहे हैं। पत्नी भी बेसुध है। मृतक की ससुराल में ही उसकी बहन पुष्पा की शादी हुई है। भाई की हत्या से बहन पुष्पा के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।