फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder of women

चारपाई की पाटी से पहले पीटा और फिर गला दबाकर पत्नी को मार डाला

Sun, 23 Jun 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder of women
रायबरेली में शनिवार को सरेनी में मृतका की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : RAIBARAILY
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम सात फेरों का रिश्ता कलंकित हो गया। एक युवक ने पहले चारपाई की पाटी से पत्नी को पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं मर्डर करने के बाद खुद साले को फोन करके घटना की जानकारी दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ और एसओ ने पहुंचकर घटना की जांच की। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर गांव का रहने वाला रामसुमेर में मुंबई में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता है। 17 जून को छुट्टी पर घर आया था। शनिवार की सुबह अपनी ससुराल धूरेमऊ गांव गया था। दोपहर बाद पत्नी अनीता (32) को लेकर अपने घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि रामसुमेर ने चारपाई की पाटी से पहले पत्नी को पीटा और फिर गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद करके गांव से दूर चला गया। वहीं से साले मुन्नीलाल को फोन किया कि उसने अनीता का मर्डर कर दिया।
इसके बाद गांव से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम, एसओ राकेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतका अपने पीछे बेटी भूमिका (14), बेटे रौनक (12) को छोड़ गया है।

थानेदार का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या की है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed