फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder accused evades police and surrenders in court

Raebareli News: हत्या के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 20 Dec 2025 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Murder accused evades police and surrenders in court
डीह। मौलाना मुर्तजा (45) की हत्या के मुख्य आरोपी अयूब ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावां गांव निवासी मौलाना मुर्तजा (45) की एक सप्ताह पहले डीह इलाके मेंं दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के ही मो. अयूब, उसके बेटे बेटे मो. नईम समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी जब्बार, रफीक, और नन्हे उर्फ मुर्तजा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी अयूब और उसके बेटे नईम की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह अयूब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed