फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Municipal helper dies in road accident

Raebareli News: सड़क हादसे में नगर पालिका हेल्पर की मौत

Wed, 19 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Municipal helper dies in road accident
हनुमान दास
अंबेडकरनगर। नगर पालिका टांडा के जलकल विभाग में कार्यरत हेल्पर हनुमान दास (45) की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह टांडा से साइकिल से अपने घर सुल्तानपुर (थाना सम्मनपुर क्षेत्र) लौट रहे थे। अकबरपुर इलाके में टांडा-बरियावन मार्ग पर पुंथर के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हनुमान दास को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हनुमान दास के पिता साहब बक्स की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी मां देवकीदास और पत्नी सुलेखा हैं। छोटे भाई चुन्नू रायबरेली में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की इस हालत ने पूरे गांव की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन



पांच साल पहले इकलौते बेटे की भी मौत

मृतक की पत्नी सुलेखा ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उनके दस वर्षीय इकलौते बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला था, लेकिन अब पति की असमय मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में शोकसभा आयोजित

नगर पालिका टांडा के ठेकाकर्मी हनुमान दास के आकस्मिक निधन पर बुधवार को निकाय कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। चेयरमैन सबाना नाज, प्रभारी ईओ डॉ. शशि शेखर तथा अन्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed