{"_id":"6096cd0e8ebc3ebd016d5a07","slug":"mothers-day-raibaraily-news-lko5772964126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स-डे पर बच्चों ने माताओं को दी अपने हाथों से बनाई खूबसूरत ग्रीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स-डे पर बच्चों ने माताओं को दी अपने हाथों से बनाई खूबसूरत ग्रीटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मदर्स-डे रविवार को है। बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देने के लिए उत्साहित है लेकिन कोरोना लॉकडाउन इसमें बड़ी बाधा बना है। ऐसे में कई बच्चों ने तो शनिवार को ही मां के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए अपने हाथों से सुंदर और भाव विभोर कर देने वाले ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर मां को भेंट किए। इसकी फोटो भी बच्चों ने स्कूल के व्हाट्सअप ग्रुप पर शेयर की।
शहर के जवाहर विहार कालोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को मां के लिए ग्रीटिंग बनाने को प्रेरित किया। विद्यालय की तरफ से सबसे अच्छा ग्रीटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने की बात भी कही गयी है।
दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में ग्रीटिंग और पोस्टर बनाकर अपनी माताओं को भेंट किया। कक्षा 12 की छात्रा काजल भारती ने खूबसूरत ग्रीटिंग बनाई और अपनी मां विजय लक्ष्मी को भेंट की, जिस पर मां ने बेटी को गले से लगा लिया। कक्षा आठ की अंजली तिवारी और कक्षा छह के रजनीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से अपनी मां को ग्रीटिंग दी।
विज्ञापन
अंशिका अवस्थी (कक्षा 10) ने अपनी मां को ग्रीटिंग भेंट करते हुए फोटो भेजी। कक्षा 2 के छात्र श्रेयस कैथवास ने अपने मम्मी-पापा का आशीर्वाद लिया और उन्हें ग्रीटिंग भेंट की।
शिवानी और साहिल ने अपने हाथों बनाए हुए पोस्टर मां को सौंपे।
छात्रा अनुप्रिया शर्मा, अदिति और सोनम शर्मा ने भी ग्रीटिंग और पोस्टर बनाए। छात्र सौरभ शर्मा ने एक गीत के माध्यम से सभी माताओं को नमन किया और उन्हें मदर्स-डे पर बधाई दी। अभिभावक चुनमुन शर्मा ने बताया कि मदर्स डे स्कूल में धूमधाम से मनाया जाता था, लेकिन दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण बच्चे घरों पर ही पोस्टर व ग्रीटिंग्स के माध्यम से मदर्स डे मना रहे हैं।